Authorized Government Digital Service Center (e-Mitra & CSC)
खाद्य सुरक्षा विशेष अभियान

राशन कार्ड NFSA आवेदन

नये राशन कार्ड का NFSA आवेदन हो या किसी भी राशन कार्ड में नया नाम जुडवाना हो, ऑफलाइन फॉर्म के कड़े नियमों से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक, सम्पूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर।

अनिवार्य

सीडिंग एवं महत्वपूर्ण नियम

100% डेटा सीडिंग अनिवार्य

पोर्टल पर आवेदन से पूर्व राशन कार्ड के सभी सदस्यों की आधार और जन आधार सीडिंग होना अनिवार्य है। अब जन आधार की जानकारी ही मान्य होगी। राशन कार्ड में नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड एवं जन आधार के अनुसार ही होनी चाहिए।

0-5 साल के बच्चे

जन आधार और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है, लेकिन आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।

आधार / जन आधार सीडिंग

राशनकार्ड के सभी सदस्यों का नाम जन आधार कार्ड में होना अनिवार्य है।

मोबाइल अपडेट

आधार / जन आधार में चालू मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए ताकि OTP प्राप्त हो सके।

समावेशन श्रेणियां (कौन जुड़ सकता है?)

सरकारी अधिसूचना और ऑफलाइन फॉर्म के अनुसार निम्न परिवार पात्र हैं:

अन्त्योदय / बी.पी.एल परिवार
स्टेट बीपीएल / अन्नपूर्णा लाभार्थी
वृद्धजन / विधवा / विकलांग पेंशनर
नरेगा श्रमिक (100 दिन कार्य पूर्ण)
निर्माण श्रमिक (Labor Card धारक)
लघु एवं सीमान्त कृषक
भूमिहीन परिवार / घुमन्तु जातियां
एकल नारी / आस्था कार्डधारी
कुष्ठ रोगी या रोग मुक्त व्यक्ति
पंजीकृत अनाथालय / वृद्धाश्रम
सफाई कर्मचारी / कचरा बीनने वाले
विमुक्त / घुमन्तु जातियां

समावेशन श्रेणियों (Inclusion Categories) की विस्तृत सूची

क्र.सं. समावेशन श्रेणी (Hindi) Inclusion Category (English)
1अन्त्योदय परिवारAntyodaya Family
2बीपीएल परिवारBPL Families
3स्टेट बीपीएल परिवारState BPL Families
4अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थीBeneficiaries of Annapurna Yojana
5Aमुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजनाMukhyamantri Vriddhjan Samman Pension Yojana
5Bइंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनाIndira Gandhi National Vrdhavastha Pension Yojana
5Cमुख्यमंत्री एकल नारी योजनाChief Minister Ekal Nari Yojana
5Dइंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजनाIndira Gandhi National Widow Pension Scheme
5Eमुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजनाChief Minister Specially Abled Pension Scheme
5Fइंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजनाIndira Gandhi National Disability Pension Scheme
5Gमहानरेगा में 2009-10 से किसी भी वर्ष में 100 दिन मजदूरों करने वाला परिवार (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)Families who have worked for 100 days in MNREGA in any year from 2009-10 (for rural areas)
5Hमुख्यमंत्री निराश्रित पुनर्वास परिवार योजनाChief Minister Destitute Rehabilitation Family Scheme
5Iसहरिया एवं कथौडी जनजाति परिवारSahariya and Kathodi tribal families
5Jभूमिहीन कृषक (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)Landless farmer (for rural area)
5Kकानूनी रूप से निर्मुक्त बंधुआ मजदूरLegally Released Bonded Laborers
5Lसीमान्त कृषक (ग्रामीण क्षेत्र के लिए)Marginal Farmer (for rural area)
5Mवरिष्ठ नागरिक जिनका स्वतंत्र राषनकार्ड हो तथा आयु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन योजना के निर्धारित आयु सीमा में हो बशर्त Exclusion (पात्र नही) शर्तो में न आते हो।Senior citizens who have an independent ration card and are within the age limit prescribed by the Social Justice and Empowerment Department for the pension scheme, provided they do not fall under the Exclusion (not eligible) conditions.
6मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष में लाभान्वित परिवारFamilies benefited from Chief Minister Life Saving Fund
7समस्त सरकारी हॉस्टल में अन्तःवासी (समाज कल्याण, जनजाति विभाग, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक मामलात् विभाग एवं सरकारी कॉलेज एवं स्कूलों के हॉस्टल)Residents of all Government Hostels (Social Welfare, Tribal Department, Education Department, Minority Affairs Department and Hostels of Government Colleges and Schools)
8एकल महिलाऐंSingle Women
9श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकConstruction workers registered with the Labor Department
10पंजीकृत अनाथालय एवं वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रमRegistered Orphanages & Old Age Homes & Leprosy Ashrams
11कच्ची बस्ती में निवास करने वाले सर्वेक्षित परिवार (शहरी क्षेत्र के लिए)Surveyed families residing in slums (for urban areas)
12कचरा बीनने वाले परिवारWaste picking family
13शहरी घरेलू कामकाजी महिला (शहरी क्षेत्र के लिए)Urban Domestic Working Women (for Urban Area)
14गैर सरकारी सफाई कर्मी (शहरी क्षेत्र के लिए)Non-government sanitation workers (for urban areas)
15स्ट्रीट वेण्डर (शहरी क्षेत्र के लिए)Street Vendor (for urban areas)
16उत्तराखण्ड त्रासदी वाले परिवारFamilies affected by Uttarakhand tragedy
17साईकिल रिक्शा चालकCycle rickshaw driver
18पोर्टर(कुली)Porter
19कुष्ठ रोगी तथा कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तिLeprosy patients and leprosy free persons
20घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियां जैसे वनबागरिया, गाडियालुहार, भेड़ पालकNomadic and semi-nomadic castes like Vanbagaria, Gadiyaluhar, sheep herders
21वनाधिकार पत्रधारी परम्परागत वनवासी परिवारTraditional forest dweller families holding forest rights certificates
22लघु कृषक(ग्रामीण क्षेत्र के लिए)Small farmer(for rural area)
23आस्था कार्डधारी परिवारAstha Card Holder Families
24अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 तथा संषोधित अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत पीडित व्यक्तिVictims under the Scheduled Castes/Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 and the Amendment Act, 2015
25एड्स(उपार्जित प्रतिरक्षा अभावजनित संलक्षण रोग) से ग्रसित व्यक्ति एवं उनका परिवारPeople with AIDS(Acquired Immune Deficiency Syndrome) and their families
26सिलिकोसिस रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं परिवारIndividuals and families affected with silicosis disease
27बहु-विकलांग एवं मंदबुद्धि व्यक्ति (21 श्रेणियां)Persons with Multiple Disabilities and Mental Retardation (21 categories)
28पालनहार योजनान्तर्गत लाभार्थी बच्चे व पालनहार परिवारBeneficiary children and foster families under the Palanhar scheme
29डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत पीड़ित महिलाऐं।Women victims under the Witch Harassment Prevention Act, 2015.
30निःसन्तान वृद्ध दम्पतिChildless old couple
31वृद्ध दम्पति जिनके केवल दिव्यांग संतान हैOlder couples with only disabled child
32ट्रांसजेण्डरTransgender

निष्कासन श्रेणियां (कौन पात्र नहीं है?)

यदि आपके परिवार में निम्न में से **एक भी शर्त** लागू है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते:

परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता (Income Tax Payer) हो।
सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी या नियमित कर्मचारी हो।
परिवार की कुल वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक हो।
चारपहिया वाहन (ट्रैक्टर/वाणिज्यिक वाहन छोड़कर) हो।
ग्रामीण क्षेत्र में 2000 sqft से अधिक का पक्का मकान हो।
नगर निगम/परिषद में 1000 sqft से अधिक का पक्का मकान।
नगरपालिका क्षेत्र में 1500 sqft से अधिक का पक्का मकान।
कृषि भूमि लघु कृषक सीमा से अधिक हो।

निष्कासन श्रेणियों (Exclusion Categories) की विस्तृत सूची

क्र.सं. निष्कासन श्रेणी (Exclusion Category) - अपात्रता की शर्तें
Aऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य आयकर दाता हो।
Bऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी/अधिकारी हो अथवा एक लाख रूपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता है।
Cऐसे परिवार, जिसके किसी भी एक सदस्य के पास चारपहिया वाहन हो (ट्रेक्टर एवं एक वाणिज्यिक वाहन को छोडकर, जो कि जीविकोपार्जन के उपयोग में आता हो)।
Dऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों के स्वामित्व में कुल कृषि भूमि लघुकृषक हेतु निर्धारित सीमा से अधिक हो।
Eऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों की कुल आय एक लाख रू० वार्षिक से अधिक हो।
Fऐसा परिवार, जिसके पास ग्रामीण क्षेत्र में 2000 वर्गफीट से अधिक स्वयं के रिहायश हेतु निर्मित पक्का मकान हो।
Gनगर निगम/नगर परिषद क्षेत्र में 1000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय/व्यवसायिक परिसरधारी परिवार(कच्ची बस्ती को छोडकर)
Hनगर पालिका क्षेत्र में 1500 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय/व्यवसायिक परिसरधारी परिवार(कच्ची बस्ती को छोडकर)

ध्यान दें: यदि आप उपरोक्त में से किसी भी एक श्रेणी में आते हैं, तो आप खाद्य सुरक्षा योजना हेतु अपात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज़ (Required Kit)

Aadhar

आधार (सभी)

Jan Aadhar

जन आधार

Birth

जन्म प्रमाण (बच्चे)

Marriage

विवाह प्रमाण + NOC(नव विवाहिता)

पुराना राशन कार्ड
पीहर राशन कार्ड NOC
श्रेणी प्रमाण पत्र (Must)

आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया

01
ई-मित्र आवेदन

सभी मूल दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर सही श्रेणी का चुनाव कर आवेदन किया जाएगा।

02
भौतिक सत्यापन (Rural/Urban)

ग्रामीण क्षेत्र में VDO व पटवारी और शहरी क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

03
SDO स्वीकृति

सत्यापन सफल होने पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर कर राशन शुरू किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

विवाह प्रमाण पत्र बनवाकर महिला का नाम पीहर के राशन कार्ड से कटवाकर उसकी NOC लानी होगी और ससुराल के जन आधार में नाम जोड़ना अनिवार्य है।

नियमों के अनुसार छोटे बच्चों का केवल जन्म प्रमाण पत्र और जन आधार कार्ड अनिवार्य है, आधार बाद में भी बनवाया जा सकता है।

क्या आप पात्र हैं?

देरी न करें, आज ही अपने सभी दस्तावेज लेकर ई-मित्र केंद्र पर पधारें।